{"_id":"672200f65e45e961890a8ea9","slug":"crocodile-on-the-road-at-night-panic-among-villagers-in-lakhimpur-kheri-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: घर के सामने गली में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वनकर्मियों ने पकड़कर नहर में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: घर के सामने गली में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वनकर्मियों ने पकड़कर नहर में छोड़ा
Wed, 30 Oct 2024 03:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Oct 2024 03:22 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले के सेमरा गांव में मंगलवार रात एक मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ एक मकान के बाहर गली में दिखा। जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में रात के वक्त गली में मगरमच्छ आ गया, जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर नहर में छोड़ दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
घटना रमियाबेहड़ विकास खंड के सेमरा गांव की है। यहां के रहने वाले जमील ने बताया कि उनके घर के सामने गली में मंगलवार रात मगरमच्छ आ गया। इसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रात 11 बजे मगरमच्छ को पकड़ कर पास की नहर में छोड़ दिया, जिसके बाद गांव के लोगो ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: आधी रात गांव में आया तेंदुआ, सुबह सीसीटीवी फुटेज देखी तो ग्रामीण रह गए दंग
विज्ञापन
वन विभाग की टीम जब मगरमच्छ को पकड़ने के लिए गांव में पहुंची तो मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर निघासन वन रेंज के रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में मगरमच्छ देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम को भेजकर मगरमच्छ को पकड़वाकर उसे नहर में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन