फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile killed young man crossing the river in Lakhimpur kheri

दर्दनाक: लखीमपुर में नदी पार कर रहे किसान को खींच ले गया मगरमच्छ, काफी देर बाद इस हाल में मिला शव

Mon, 26 Jun 2023 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 04:25 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी पार कर रहे युवक को मगरमच्छ ने मार डाला। युवक खेत की पैमाइश कराने लेखपाल व ग्रामीणों के साथ नदी पार कर रहा था, तभी उसे मगरमच्छ खींच ले गया। बाकी लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Crocodile killed young man crossing the river in Lakhimpur kheri
मगरमच्छ के हमले में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया क्षेत्र में दर्दनाक घटना हुई है। ग्राम पंचायत ऐरा में सोमवार को शारदा नदी पार रहे किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया। काफी देर बाद ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके पैरों में गहरे घाव थे। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत ऐरा के मजरा बिठौली निवासी किसान सुरजीत गौतम (35 वर्ष) अपने खेत की पैमाइश कराने के लिए शारदा नदी पार कर रहा था। उसके साथ क्षेत्रीय लेखपाल व गांव के ही रामकुमार यादव, जगत मिस्त्री, जसवंतनगर, हरचरण आदि लोग थे। इनमें से कुछ लोग पहले नदी पार कर चुके थे। सरजीत पीछे चल रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में युवक ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- मेरी लाश को पिता और दोस्त के अलावा कोई हाथ न लगाए
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी पार करते समय मगरमच्छ ने सुरजीत का पैर पकड़ लिया और गहरे पानी की तरफ खींच ले गया। मगरमच्छ का हमला देख ग्रामीण चिल्लाने लगे। गांव के अन्य लोग भी दौड़े। नदी में ईंट पत्थर फेंकते हुए उसे पानी में खोजने लगे। इस बीच सुरजीत को छोड़कर मगरमच्छ दूर चला। पानी में डूबने से किसान की मौत हो गई।

18 दिन पहले ही हुआ था जुड़वा बेटियों का जन्म 

कड़ी मशक्कत के बाद सुरजीत को बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया। इधर, मगरमच्छ के हमले में सुरजीत की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। सुरजीत अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी और छह बच्चों को छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी पत्नी ने 18 दिन पहले ही जुड़वा बेटियों को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed