{"_id":"6aa13c9e45ada3b82c08cd98","slug":"crocodile-drags-away-young-man-from-boat-in-ghaghara-river-in-lakhimpur-kheri-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक घटना: लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव सवार युवक को खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक घटना: लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव सवार युवक को खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश जारी
Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में घाघरा नदी में मछली पकड़ने गए युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। युवक नाव पर सवार था। इसी दौरान मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। युवक का शाम तक कोई पता नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घाघरा नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक को मगरमच्छ ने हमला कर पानी में खींच लिया। घटना बुधवार दोपहर की है, जिसके बाद से युवक का कोई पता नहीं चल सका है। वन विभाग के साथ गोताखोरों की टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
माथुरपुर गांव निवासी नीरज (25 वर्ष) बुधवार दोपहर अपनी नाव लेकर घाघरा नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान नदी में मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ नीरज को पानी में खींच ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही नीरज के परिजनों में कोहराम मच गया। नीरज के पिता तेजी ने तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर तहसीलदार धौरहरा आदित्य विशाल मौके पर पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद थे। पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की तलाश जारी
गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई गई। शाम चार बजे तक नीरज का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्रशासन और वन विभाग की टीमें लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है। उन्होंने पुष्टि की कि अभी तक नीरज का पता नहीं चल सका है।

परिजन कर रहे सलामती की दुआ
घटना के बाद से नीरज के परिवार में गहरा मातम पसरा हुआ है। परिजन नदी किनारे बैठकर उसकी सकुशल वापसी की आस लगाए हुए हैं। पूरे माथुरपुर गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण भी नीरज की तलाश में सहयोग कर रहे हैं। यह घटना क्षेत्र में दहशत का कारण बन गई है।