फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crocodile dragged the teenager into the river, search continues

Lakhimpur Kheri News: किशोर को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश जारी

Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Crocodile dragged the teenager into the river, search continues
महेवागंज। वन रेंज शारदानगर की फूलबेहड़ बीट के कुचलिहा लेंगड़ीपुर में नदी किनारे गए किशोर को मगरमच्छ खींच ले गया। वनकर्मी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन

फूलबेहड़ में नदी उफान पर है। ऐसे में जलीय जीव भी बहकर आ जाते हैं। बताते लंगड़ीपुर निवासी 12 वर्षीय सचिन पुत्र महेश सोमवार शाम नदी किनारे शौच के लिए गया था। बताते हैं कि नदी किनारे उसे लकड़ी जैसी कोई चीज नजर आई। वह उसके करीब पहुंच गया। नजदीक जाते ही पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे पानी में खींच ले गया।
जानकारी होते ही परिजन की सूचना पर पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे। किशोर की तलाश की। अब तक पता नहीं लग सका है। नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंच नाव से किशोर की खोजबीन कराई।
विज्ञापन




बांकेगंज-कुकरा रोड पर दिखा बाघ, आधा घंटा लगा जाम
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के गोला पश्चिम रेंज कलिंजरपुर बीट जंगल से एक बाघ निकलकर रविवार शाम सात बजे लोहिया पुल के पास बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर आ गया। इस दौरान दोनों ओर का ट्रैफिक करीब आधा घंटे थमा रहा। राहगीरों के शोर मचाने पर बाघ मलंग बाबा रोड की ओर चला गया। जहां रोड पर काफी देर तक बैठने के बाद फिर जंगल की ओर चला गया। डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि बांकेगंज-कुकरा रोड पर बाघ दिखाई देने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। राहगीरों को भी सतर्कता बरतनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed