फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Criticism on the forehead of the brothers Felt the sisters lying

भाइयों के माथे पर टीका लगा बिलख पड़ीं बहनें

Sat, 21 Oct 2017 10:44 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 21 Oct 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Criticism on the forehead of the brothers Felt the sisters lying
भाइयों के माथे पर तिलक लगाने पहुंचीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी। बहनों के प्यार के आगे जेल प्रशासन भी पसीज गया। जेल में बंद भाइयों को टीका लगाने पहुंची महिलाओं को जब यह पता चला कि मिलाई नहीं होगी तो वह जेल अधीक्षक के आवास पर पहुंच गईं। जेल अधीक्षक के आदेश पर बहनों ने मुलाकाती पर्ची बनवाई और भाइयों का टीकाकर मिष्ठान खिलाया। उनकी लंबी आयु की कामना की। 
विज्ञापन

शनिवार को बंदियों की उनके परिवार वालों से मुलाकात नहीं कराई जाती है। इस बार भैया दूज भी शनिवार को था। उच्च अफसरों का कोई आदेश शुक्रवार की शाम तक स्थानीय जेल प्रशासन नहीं मिला था। इससे मुलाकात को लेकर पसोपेश का माहौल था। देर शाम तक कोई आदेश नहीं मिला तो जेल प्रशासन ने बहनों की मुलाकात न कराने का निर्णय ले लिया। शनिवार की सुबह करीब सात बजे से जेल परिसर में बहनों की भीड़ जुटने लगी। बहनें काफी उत्साहित थीं। उन्हें जब यह पता चला कि शनिवार है और उनकी बंदी भाइयों से मुलाकात नहीं हो सकेगी। इस पर बहने मायूस हो गईं। कई बहने जेल अधीक्षक के आवास पर पहुंची और उनसे मिलकर बंदी भाइयों से मुलाकात कराने की मांग की। बहनों के उत्साह और प्यार ने जेल अधीक्षक को मुलाकात का आदेश करने के लिए मजबूर कर दिया। इधर जेल अधीक्षक का आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने मिलाई की प्रक्रिया शुरू करा दी। बहनों ने मुलाकाती पर्ची बनवाई और जेल में बंद भाइयों से मुलाकात कर रोली-टीका लगाया और मुंह मीठा कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने भी अपने बहनों को उपहार दिए।  
विज्ञापन

 पिछले बार छह सौ से अधिक बहनों ने जेल में पहुंचकर भाइयों का टीका कर मिष्ठान खिलाया था। इस बार यह संख्या करीब दो सौ के करीब रही।  
 ----
भाई-बहन का प्रमुख त्योहार होने के कारण बहनों की बंदी भाइयों से मुलाकात कराई गई है। इस बार करीब दो सौ बहनों ने तिलक कर भाइयों को मिष्ठान खिलाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरबी पटेल, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed