फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   criminal run away from custody arrested

पुलिस की अभिरक्षा से भागा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
criminal  run away from  custody arrested
image description
लखीमपुर खीरी-मितौली। बाइक में पेट्रोल भरवाते समय पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत भागे आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

थाना मितौली पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के आरोपी इसी थाना क्षेत्र के गांव सेमरहिया मजरा सेमरावां निवासी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को दिन में करीब तीन बजे सिपाही राजकुमार और होमगार्ड बाइक से आरोपी को कोर्ट में पेश करने लखीमपुर जा रहे थे। लखीमपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप पर सिपाही बाइक में पेट्रोल डलवाने लगा था। इसी बीच हीरालाल ने होमगार्ड को धक्का दे दिया और हथकड़ी का रस्सा उसके हाथ से छुड़ाकर भाग निकला था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी विजय ढुल ने चार टीमें गठित कीं थीं। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को भी लगाया था। एएसपी अरुण कुमार सिंह और सीओ मितौली शीतांशु कुमार के नेतृत्व में पूरी रात टीमें खेतों की कांबिंग करती रहीं। इसके अलावा गांवों में भी संभावित स्थानों पर छापा मारा, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। एसपी विजय ढुल ने पत्रकारों को बताया कि रविवार को एसओ अनिल कुमार सैनी की टीम ने आरोपी को हथकड़ी समेत बड़ागांव मार्ग के सेमरावां तिराहे के पास से दबोच लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिपाही निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
एसपी विजय ढुल ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा से मुजरिम हीरालाल के भागने के मामले में सिपाही राजकुमार और होमगार्ड के खिलाफ रविवार को ही थाना मितौली पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और सिपाही को निलंबित कर दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के कारण अब सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed