फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth shot Dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 05 Jul 2015 11:32 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Sun, 05 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
कुकरा चौकी क्षेत्र में नरगढ़ी फार्म के पास से एक युवक का शव मिला है, जिसके शरीर पर चोटों के निशान के अलावा गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कुकरा चौकी क्षेत्र में ग्रंट नंबर तीन के पास नरगढ़ी फार्म है। इसी फार्म से थोड़ी दूर जंगल जाने वाले खड़ंजे पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर एसओ एसएन द्विवेदी, एसआई महेश गंगवार मयफोर्स मौके पर पंहुचे। एसओ ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक मृतक मुस्लिम है, उसकी आंख में गहरे जख्म हैं। उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या की आशंका है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 32 वर्ष है। वह फिरोजी सफेद चेकदार शर्ट, जींस और पैर में मोजे पहने है। उसकी मूंछे काली तथा काले घने बाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed