फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth murdered bodies thrown on the track

युवक की हत्या कर शव पटरी पर फेंका

Sun, 14 Feb 2016 06:28 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 14 Feb 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered bodies thrown on the track
शहर के मोहल्ला गढ़ी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास रेलवे पटरी के बीच युवक का शव मिला है, जिसके सिर पर धारदार हथियार से जख्मों के निशान पाए गए। उसकी हत्या कहीं और करके हत्यारे शव पटरी पर फेंक गए। रविवार की सुबह रेलवे अधिकारियों की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया, लेकिन दोस्तों पर शक जताया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोटैयाबाग निवासी 20 वर्षीय विकास पार्टियों में वेटर था। शनिवार की शाम को वह घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार की सुबह परिवार वालों को उसका शव रेलवे पटरी पर पड़ा होने की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां जयदेवी ने बताया कि शनिवार को पैसे लेने जाने की बात कहकर गया था। हत्या के पीछे कारणों के बारे में अभी रहस्य बना हुआ है, क्योंकि परिवार वालों ने रंजिश की बात से इंकार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुलाब शंकर पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से घाव के निशान मिले हैं, लेकिन मौके पर खून नहीं था। लिहाजा आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां डाला गया।
विज्ञापन


दोस्तों पर घूमी शक की सुई
मृृतक विकास की मां जयदेवी ने पुलिस से बातचीत में उसके दोस्तों पर शक जताया है, जिसमें दो नाम दिलीप और अन्नू के सामने आए हैं। पुलिस शक के आधार पर दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नू की भी हुई पिटाई
विकास की हत्या के पीछे कारणों पर अभी सस्पेंस बना हुआ है, लेकिन उसके दोस्त अन्नू की भी कुछ लोगों ने शनिवार की रात पिटाई कर दी थी। इससे घबराकर वह घर भाग गया था, लेकिन पिटाई किसने की जिस पर अभी चुप्पी साध रखी है।


दोस्तों के बीच हुआ था झगड़ा
पुलिस सूत्र बताते हैं कि शनिवार की रात विकास और उसके तीन दोस्तों ने शराब पी थी, जिसके बाद चारों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दो दोस्त वापस चले गए थे, लेकिन विकास और अन्नू ही एक साथ आखिरी बार देखे गए।

दोस्तों के बीच झगड़े की बात सामने आई है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-एमपी सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed