{"_id":"5989f11b4f1c1b6c618b4a21","slug":"youth-killed-on-the-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले पर वार कर युवक को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गले पर वार कर युवक को मौत के घाट उतारा
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ।
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरोड पर बाइक समेत मिला शव
दस हजार लेकर निकला था ससुराल को
घर से ससुराल जाने को कहकर निकले युवक का शव गांव से दो किमी दूर गन्ने के खेतों के चकरोड पर पड़ा मिला। सोमवार को वह घर से दस हजार रुपये लेकर निकला था। शव के गले पर रेते जाने के निशान हैं। पास में ही उसकी बाइक पड़ी मिली। हालात देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
भीरा थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया गांव निवासी विनोद (26) पुत्र रमेश की ससुराल गांव से दो किमी दूर पर बहादुर नगर गांव में है। सोमवार को रमेश अपनी पत्नी को सुबह राखी बांधने के लिए ससुराल छोड़ आया था। शाम चार बजे वह अपने रिश्ते के जीजा के साथ उनकी बाइक से अपनी ससुराल बहादुर नगर के लिए निकला। ससुराल वालों ने दोनों को रोका तो विनोद अपने घर पर जाकर परचून की दुकान बंद करके आने का वादा किया और जीजा को वहीं छोड़कर चला आया। परिवार के मुताबिक विनोद रात के आठ बजे के करीब बाइक से पुन: ससुराल जाने को निकला। करीब नौ बजे ससुराल से जब विनोद के घर फोन गया कि विनोद कहां हैं, यहां खाना खाने को इंतजार हो रहा है। तब घर वालों सोचा कि कहीं रिश्तेदारी में होगा, अभी पहुंच जाएगा। रात भर इंतजार करने के बाद जब वह नही पहुंचा तो दोनो परिवार वालों ने तलाश शुरू की। शाम करीब चार बजे किसी ने एक बाइक के साथ विनोद के शव को अंबारा जाने वाले चकरोड पर पड़ा होने की सूचना दी। मौके पर जब परिवार वाले पहुंचे तो देखा कि विनोद का गला रेता हुआ शव पड़ा है। सूचना पाकर भीरा एसओ संदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
नही थी किसी से इतनी रंजिश, कि जान ही ले लेता....
पिता रमेश कहते हैं कि उनके पुत्र की कुछ लोगों से कहासुनी जरूर होती है पर किसी से इतनी रंजिश नही थी कि कोई उसकी जान ही ले लेता।