{"_id":"591204134f1c1baa7c85260c","slug":"youth-dies-due-to-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुरगंज।
Updated Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पंप सेट लगाकर कर रहा था खेत की सिंचाई
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुखबसा में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई।
ग्राम सुखबसा निवासी 34 वर्षीय नीरू कश्यप अपने भाई के साथ मंगलवार को खेत की सिंचाई तालाब में पंप सेट लगाकर कर रहा था। नीरू पंप सेट के पास तालाब के निकट था, जबकि उसका भाई लगभग 700 मीटर दूर खेत में था। सुबह करीब आठ बजे उसका पैर फिसल गया, जिससे नीरू कश्यप तालाब में गिर गया। उसकी आवाज सुनकर भाई आननफानन में मौके पर पहुंचा और लोगों की मदद से नीरू को तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी पसगवां पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरू के पत्नी मीरा के अलावा चार बच्चे रूपा, प्रियांशी, मोहनी तथा शोभित हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।