फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth death, suspected of murder in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youth death, suspected of murder in suspicious circumstances
demo pic - फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता ने पुलिस को दी नामजद तहरीर
विज्ञापन

होली के दिन घायल होने के बाद कराया था अस्पताल में भर्ती 

शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। होली के दिन सोमवार को उसे गंभीर अवस्था में कुछ लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए मोहल्ला राजगढ़ के दो लोगों को नामजद किया है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया है।

मोहल्ला हाथीपुर निवासी 28 वर्षीय अवधेश कुमार सोमवार को होली खेलने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह नहीं लौटा। सोमवार की शाम को उसे जख्मी हालत में कुछ लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद शाम को परिवारवालों को अवधेश के भर्ती होने की सूचना मिली। इलाज के दौरान ही अवधेश ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता लक्ष्मीनारायन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मोहल्ला राजगढ़ में उसके पुत्र को धारदार हथियार से घायल कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को दबाने के लिए आरोपियों ने एक्सीडेंटल केस बनाते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। मिश्राना चौकी इंचार्ज केबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया है। हत्या के आरोप को लेकर एक्सपर्ट से राय लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed