{"_id":"a016dfd0a8ed11c17fce89db8fbd0ee0","slug":"young-man-killing-invoiced-to-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या करने वाले का चालान भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या करने वाले का चालान भेजा
गोला गोकर्णनाथ
Updated Mon, 23 Feb 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लागंज में रविवार को हुई दिनदहाड़े हत्या के मामले में मौके से गिरफ्तार किए गए आरोपी का चालान भेज दिया गया है। उधर गांव में एहतियातन दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही। पोस्टमार्टम के बाद आए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अल्लागंज निवासी मोहम्मद सलीम की सलीमुद्दीन उर्फ छोटे ने 22 फरवरी की दोपहर को गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी को मौके से ही गांव वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने अनुसार आरोपी ने बहन से छेड़छाड़ के शक में सलीम की हत्या कर दी। आरोपी सलीमुद्दीन का सोमवार को पुलिस ने चालान भेज दिया। उधर गांव में तनाव होने के कारण रविवार को ही पुलिस को तैनात कर दिया गया था। सोमवार को भी गांव में पुलिस मुस्तैद रही। मृतक सलीम का पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।