{"_id":"2b3d0b7b1a7afbecd8cca136c89ed2a8","slug":"young-man-killed-in-suspicious-circumstances-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
बांकेगंज
Updated Tue, 20 Oct 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के गांव पहाड़नगर निवासी 45 वर्षीय रामनिवास की सोमवार की शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों को इस बात की जानकारी मंगलवार सवेरे हुई।
निकटवर्ती ग्राम पहाड़ नगर निवासी रामनिवास सोमवार दोपहर के बाद घर से निकल कर गांव गजाधरपुर गया था। जहां से वह फिर वापस घर नहीं आया। रामनिवास के रात को घर वापस न आने पर पुत्र हरेन्द्र अपनी मां के साथ मंगलवार सवेरे उसे ढ़ूंढने निकला, जहां गांव गजाधरपुर के पास सड़क किनारे रामनिवास का शव पड़ा दिखाई दिया। शव को देखते ही पत्नी और पुत्र दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिवारीजनों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। रामनिवास की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और पुत्र का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना मैलानी के प्रभारी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।