Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Case registered against husband, parents-in-law, and others for assaulting a woman and her brother

Moradabad News: महिला और भाई से मारपीट में पति और सास-ससुर सहित पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Case registered against husband, parents-in-law, and others for assaulting a woman and her brother
ठाकुरद्वारा। महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति, सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव गोपीवाला निवासी महिला का कहना है कि कालेवाला निवासी पति विकास के साथ कहासुनी के बाद वह मायके में रह रही है। आरोप है कि नौ नवंबर को वह अपनी छोटी बहन के साथ खेत में काम कर रही थी। तभी उसके पति, सास-ससुर लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और उसे बुरी तरह पीटा। बचाने आए उसके भाई को भी पीटकर घायल कर दिया। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
------------
रेस्टोरेंट में मारपीट पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। जसपुर (उत्तराखंड) के युवकों के साथ ठाकुरद्वारा के रेस्टोरेंट में मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में जसपुर के मोहल्ला जुलाहान निवासी मोहम्मद शाहरुख ने तहरीर दी थी। कहा था कि मंगलवार की रात 10 बजे वह अपने दोस्त मोइन, समीर, अनस के साथ ठाकुरद्वारा निवासी मित्र से मिलने आया था। कमालपुरी रोड पर एक रेस्टोरेंट में चाय पीते समय आए युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटा। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ठाकुरद्वारा निवासी शोएब, फरमान उर्फ बिल्ली, फरमान और शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच शादी के रिश्ते को लेकर विवाद है, जिसके चलते मारपीट की घटना हुई है।
विज्ञापन

------------
उल्लास से मनाया चित्रगुप्त महाराज का जन्मोत्सव
ठाकुरद्वारा। कायस्थ समाज के लोगों ने बुधवार को चित्रगुप्त महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। नगर के चित्रगुप्त मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चित्रगुप्त महाराज को नमन कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंदिर की प्रबंधक मिथिलेश सक्सेना, गोविंद स्वरूप सक्सेना, रामबाबू सक्सेना, दीपक सक्सेना, पवन सक्सेना, कृष्ण कुमार सक्सेना, अशोक कुमार सक्सेना शास्त्री, सुशील कुमार सक्सेना, गौरांग मिश्रा, नितिन चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सक्सेना ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सीमेंट व्यापारी की दुकान से 70 हजार कैश चोरी
ठाकुरद्वारा। नगर में काशीपुर रोड पर स्थित सीमेंट व्यापारी की दुकान से 70 हजार रुपये कैश चोरी हो गया। जसपुर निवासी व्यापारी सद्दाम हुसैन की तहरीर के मुताबिक मंगलवार दोपहर वह अपने गोदाम में सरिया कटवाने गए थे। उनके पीछे दुकान में घुसा चोर मेज की दराज से 70 हजार रुपये ले गया। दुकान के कैमरे खराब होने से चेहरा नहीं दिख सका। कोतवाल ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed