{"_id":"6af4d8371c15bf970f0cc45c","slug":"accident-on-jail-bypass-friend-riding-the-motorcycle-critically-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1515372-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डंपर से बचने में डिवाइडर से टकराई बुलेट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डंपर से बचने में डिवाइडर से टकराई बुलेट, युवक की मौत
Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
- जेल बाईपास पर हादसा, बाइक चला रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के बिछिया निवासी आकाश पांडेय (32) की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दोस्त शशांक पाल के साथ बुलेट से घर लौट रहे थे। जेल बाईपास पर जेल के पीछे मिट्टी लदे डंपर से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक चला रहे शशांक को भी चोटें आईं। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, शशांक पाल मंगलवार रात अपने दोस्त के भाई आकाश पांडेय के साथ किसी काम से पादरी बाजार गए थे। रात करीब 10:30 बजे दोनों बुलेट से जेल बाईपास के रास्ते बिछिया स्थित घर लौट रहे थे। जेल के पीछे पहुंचे ही थे कि सामने मिट्टी लदा डंपर आ गया। उससे बचने के प्रयास में शशांक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
वहां इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई जबकि शशांक का उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि आकाश के पिता अग्निशमन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। आकाश फायर एग्जीक्यूटिव लगाने का काम करते थे, जबकि शशांक गोलघर स्थित एक ज्वेलरी शॉप में काम करते हैं। थाना प्रभारी अंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।