{"_id":"9aa557bf1e56929e2df8ee60a8cae2a8","slug":"young-man-killed-in-broad-daylight-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की दिनदहाड़े हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की दिनदहाड़े हत्या
गोला गोकर्णनाथ
Updated Sun, 22 Feb 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लागंज में छेड़छाड़ के शक में एक युवक की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। बाद में गोली मारने वाले आरोपी को गांव वालों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस बीच पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगोें के गुस्से से बचाते हुए हिरासत में ले लिया। घटना से गांव में तनाव है। एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को दिन में 11.50 बजे अल्लागंज निवासी मोहम्मद सलीम घर से बाहर निकला था। पड़ोसी सलीमुद्दीन उर्फ छोटे ने उसे अपने मकान के दरवाजे के सामने रोका और कहा कि तू मेरी बहन को छेड़ता है तो उसने कहा कि ऐसा नहीं है। उसके मना करते ही सलीमुद्दीन ने गोट से तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखकर सलीम भागा तो छोटे ने उसके घर के सामने ही उसकी कनपटी पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सलीम के गिरते ही लोगों ने सलीमुद्दीन को दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल एके उपाध्याय ने किसी तरह लोगों के गुस्से से आरोपी को बचाते हुए हिरासत में ले लिया। गांव वालों के अनुसार सलीम कक्षा 10 की परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने मृतक के भाई नसीम की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल एके उपाध्याय ने बतायाकि आरोपी को तमंचा समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। यदि पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में देर होती तो नाराज भीड़ आरोपी छोटे को मार डालती।
विज्ञापन
एसपी ने किया मौका मुआयना
एसपी अरविंद सेन ने मौका मुआयना किया और मृतक के परिवार वालों से पूछताछ की। उन्होंने आरोपी के भी बयान लिए। उनके साथ सीओ मधुवन कुमार सिंह मौजूद रहे।