{"_id":"5845878a4f1c1be159447dcf","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 05 Dec 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे गांव फत्तेपुर निवासी कन्हैयालाल के 22 वर्षीय पुत्र अवधेश ने घर के अंदर गमछे का फंदा गले में डाल लिया और कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि सोमवार की सायं गांव फत्तेपुर निवासी अवधेश किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और गले में गमछे का फंदा बनाकर डालने के बाद कमरे के कुंडे से लटककर जान दे दी। चीख होने पर घर वाले जब तक मौके पर पहुंचते और उसे बचाते इससे पहले अवधेश की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।