{"_id":"f5f58369e11d768ab5e2023a0d1f1829","slug":"women-try-nocne-coil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के कुंडल नोचने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के कुंडल नोचने की कोशिश
लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 04 May 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का मालगोदाम अराजकतत्वों का अड्डा बन गया है। देर रात तक पुत्र के घर न लौटने पर उसे ढूंढने आई महिला के दो युवकों ने कुंडल नोचने की कोशिश की। वे सफल हो पाते इससे पहले ही लोगों ने एक युवक को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर उसका दूसरा साथी भी जीआरपी के हत्थे चढ़ गया।
एसओ जीआरपी चेतराम ने बताया कि मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी स्नेहलता कश्यप का पुत्र मिथुन कश्यप रविवार की देर रात तक जब घर नहीं पहुंचा तो वह उसे ढूंढते हुए मालगोदाम पहुंची। इसी दौरान मालगोदाम के अंदर से निकल कर आए दो युवकों ने उसका कुंडल नोचने की कोशिश की। स्नेहलता ने भागकर युवकों से बचते हुए शोर मचाया। इसी बीच शोर सुनकर स्नेहलता का पुत्र मिथुन और कई लोग आ गए। जिन्होंने मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी राजेश को पकड़ लिया और जीआरपी को सौंप दिया। पूछताछ में उसके दूसरे साथी की पहचान मनोज रैदास निवासी मोहल्ला गोटैयाबाग के रूप में हुई। जिसके बाद जीआरपी ने दबिश देकर मनोज को भी चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि दोनों युवकों का चालान कर दिया गया है।