{"_id":"5aa138354f1c1b8a258b604a","slug":"women-takes-molester-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बदनाम करने वाले को पहुंचाया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने बदनाम करने वाले को पहुंचाया जेल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 08 Mar 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने संस्था की महिला कर्मी को सोशल मीडिया पर बदनाम कर दिया। उसने चेटिंग के जरिए न सिर्फ महिला की फोटो को सार्वजनिक किया, बल्कि उसके सेलफोन नंबर सहित अन्य जानकारी भी वायरल कर दीं। महिला दिवस के दिन बदनाम किए जाने की जानकारी होते ही महिला ने बहादुरी दिखाते हुए न सिर्फ थाने में तहरीर दी, बल्कि पुलिस के साथ युवक के घर जाकर खुद उसे दबोच लाई। आरोपी युवक महिला का सहकर्मी है। एसपी ने महिला की बहादुरी की सराहना की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी का चालान भेजा है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह एक संस्था में पदाधिकारी है। शहर के मोहल्ला प्यारेपुर निवासी बिलाल खान अपने मोबाइल से विभिन्न ऐप के माध्यम से महिला बनकर सोशल मीडिया पर उसके नाम से बात करने लगा। साथ ही उसका नंबर, फोटो और अन्य जरूरी जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। जब उन्होंने मना किया कि मैं आपको नहीं जानती हूं तो मुझसे क्यों बात कर रहे होय तो कहने लगा कि आप अब तक मुझसे बात कर रही थीं, अब पूछ रही हो आप कौन हैं। इस पर वह परेशान हो गईं और मामले की जानकारी अपने पति को दी। 21 फरवरी को उन्होंने एक ऐप के एडमिनिस्ट्रर को ई-मेल भेजकर जानकारी मांगी। तब उसे जानकारी हुई कि बिलाल खां यह हरकतें कर रहा था। आरोप है कि आरोपी ने दो अन्य मोबाइल नंबरों से दूसरों के माध्यम से धमकी भी दे रहा है। बुधवार की शाम उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरुवार की सुबह महिला पुलिस के साथ आरोपी के घर पहुंची और आरोपी को पकड़कर हवालात में डलवा दिया। एसएसआई केपी गौड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन