फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four years later, a murder case was filed against five people on a court order

Lakhimpur Kheri News: न्यायालय के आदेश पर चार साल बाद पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Oct 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Four years later, a murder case was filed against five people on a court order
खीरी टाउन। करीब चार साल पहले पति की जहर देकर हत्या किए जाने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर खीरी थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। सीतापुर निवासी महिला मोहिनी विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


मोहिनी विश्वकर्मा पत्नी स्व. सुरेश कुमार विश्वकर्मा निवासी ग्राम अर्रो खेमाजितपुर, थाना कोतवाली देहात, सीतापुर ने आरोप लगाया कि 10 नवंबर 2022 को उनके पति सुरेश कुमार की जहर देकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


सीओ महक शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार मुन्ना खां, मैनेजर लवलेश त्रिपाठी, ग्राम इकबालपुर स्थित किसान शुगर फैक्ट्री (खांडसारी) के मालिक रियाज खां, हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम बहेलिया खेड़ा निवासी अंसार अहमद और खीरी के थाना शारदानगर क्षेत्र के ग्राम बेलकोठिया निवासी बनवारी लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला

पीड़िता मोहिनी विश्वकर्मा के पति सुरेश कुमार शुगर ग्राम इकबालपुर में खांडसारी उद्योग में कर्मचारी थे। सैलरी को लेकर मैनेजर और ठेकेदार से कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद 10/11 सितंबर, 2022 की रात सुरेश की जहर खाने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। घटना के बाद ही माेहिनी ने पति को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। डेढ़ साल के बाद बिसरा रिपोर्ट में जहर खाने से मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई, तब मोहिनी ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed