फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women in mysterious circumstances The fire died

संदिग्ध हालात में महिला ने आग लगाकर जान दी

Thu, 29 Oct 2015 07:47 PM IST
निघासन
निघासन Updated Thu, 29 Oct 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बेलवापुरवा में एक महिला ने संदिग्ध हालात में आग लगा ली। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव बेलवापुरवा निवासी राम सुमेर वर्मा की पत्नी गुड़िया (35) ने बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे कमरे का दरवाजा बंद करके आग लगा ली। कमरे से धुआं निकलता देखकर पड़ोस के लोग आ गए और किसी तरह से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। आग में अधिक झुलसने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। रामसुमेर ने बताया कि वह वोट डालने गया था। उस समय घर पर कोई नहीं था। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। पढुआ चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया  है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed