फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   women dead

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 03 Aug 2015 10:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सरनापुरम में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। किसी ने पुलिस को फोन कर महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तो पति समेत ससुराल वाले घर पर नहीं मिले। महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बहराइच निवासी मायके पक्ष को सूचना दी है।
विज्ञापन

गढ़ी रोड स्थित मोहल्ला सरनापुरम निवासी नीरज शर्मा की शादी डेढ़ साल पूर्व बहराइच की अनुपम शर्मा के साथ हुई थी। सोमवार की दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली कि गर्भवती महिला अनुपम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके बाद एसएसआई रामअवतार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसआई के मुताबिक महिला का शव फांसी से लटकता नहीं मिला बल्कि कमरे में बेड पर पड़ा था। मृतक महिला के पति समेत घर के सभी सदस्य पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो चुके थे। बकौल एसएसआई महिला के गले में चोट के निशान मिले हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मृतका के बहराइच स्थित मायके वालों को फोन से सूचना दी गई है। उनके आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अस्पताल में था नीरज
महिला की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच पड़ताल चल रही थी, कि कुछ घंटे बाद उसका पति नीरज भी पुलिस के पास पहुंचा। उसने बताया है कि मां के घुटने का आपरेशन हुआ था, जिससे वह घटना के समय अस्पताल में था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed