फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman with sharp weapons Wounded in the house was set on fire

धारदार हथियार से महिला को  घायल कर घर में लगा दी आग

Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्राबाद। Updated Wed, 01 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Woman with sharp weapons Wounded in the house was set on fire
demo pic - फोटो : अमर उजाला
गांव द्वारिका नगर की घटना, पति की ओर से पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 
विज्ञापन

 थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव द्वारिका नगर में घर में मौजूद गांव निवासी व्यक्ति की पत्नी को धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया गया। बाद में हमलावरों ने उसके घर में आग लगा दी। खून से लथपथ महिला को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। महिला के पति की ओर से पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आगजनी सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गांव द्वारिका नगर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वह गांव के ही स्वामी दयाल के साथ मलिकपुर स्थित एक कोल्हू पर काम करता है। 28 फरवरी को उसकी स्वामी दयाल से काम को लेकर मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी, जिस पर स्वामी दयाल ने उससे गाली-गलौज की। उसी रात करीब ढाई बजे स्वामी दयाल गांव के ही राम स्वरूप, गंगाराम और एक अन्य व्यक्ति के साथ उसके घर आए और आवाज लगाई। पत्नी रेखा जब घर से बाहर निकली तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर पिटाई कर दी। आरोप है कि गंगाराम ने उसकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल महिला के पति की ओर से आरोपियों के खिलाफ आगजनी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed