{"_id":"57459dec4f1c1b2f2d6914d9","slug":"woman-murder-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो बिजुआ/गुलरिया।
Updated Wed, 25 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मृतका के भाई ने जीजा पर पीट-पीट कर हत्या करने का लगाया आरोप
भीरा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने बहन को पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगाया है, जबकि पति के मुताबिक आपसी विवाद के चलते पत्नी ने गुस्से में जहर खा लिया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भीरा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव निवासी बालकराम की पत्नी मीनादेवी की बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर गांव पहुंचे पिपरिया निवासी मृतका के भाई रमाकांत ने बहनोई बालकराम पर बहन की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। रमाकांत के मुताबिक उसका बहनोई शराब के नशे में धुत होकर उसकी बहन की पिटाई करता रहता था। मंगलवार की रात को भी दोनों के बीच भी झगड़ा हुआ, रमाकांत की माने तो उसके बहनोई ने झगड़े के बाद उसकी बहन की पीट-पीट कर हत्या कर दी। रमाकांत ने चंदपुरा पहुंचने के बाद इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भीरा एसओ एसबी सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल महिला की मौत के मामले में सूचना दर्ज कर ली गई है, बाकी की कारवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
मां की मौत से गुमसुम हुए बच्चे
बिजुआ। बालकराम और मीना के विवाह को 12 साल बीत गए, दोनों के तीन बच्चे हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता पर मां की हत्या का आरोप लगने से तीनों बच्चे अपने ननिहाल चले गए हैं।