फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman killed by

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो /धौरहरा। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े - फोटो : Demo Pic
मृतका के भाई ने पति पर लगाया जहर देने का आरोप
विज्ञापन

पति सहित दो के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट 

जंगल नंबर तीन ग्रंट गांव निवासी जगजीवन की 28 वर्षीय पत्नी कुंती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई का आरोप है कि शादी के नौ साल में बच्चे न होने के कारण ससुराल वाले उसकी बहन को ताने देते थे। उसने अपने बहनोई पर जहर देकर बहन को मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

कोतवाली क्षेत्र के जंगल नंबर तीन ग्रंट गांव निवासी जगजीवन की पत्नी कुंती देवी की हालत बिगडने पर ससुराल वालों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर जब कुंती के भाई सीएचसी पहुंचे तो पति जगजीवन मौके से भाग निकला। गांव नयापुरवा मजरा हरदी निवासी मृतका के भाई भारत प्रसाद का आरोप है कि उसका बहनोई और भाई शादी के नौ साल बाद बच्चे न होने पर बहन को बांझ कह कर ताने देते थे। उसे मारते पीटते थे। बहनोई बच्चे न होने के कारण दूसरी शादी करने की फिराक में था। इस बात की शिकायत कई बार उसकी बहन ने मायके में की। आरोप है कि शुक्रवार को बहनोई ने उसकी बहन को मारापीटा और अपने भाई के साथ मिलकर जबरन जहर खिला दिया। फिर उसे धौरहरा सीएचसी लाए, जहां बहन की मौत हो गई। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई भारत प्रसाद की तहरीर पर पति और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed