फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman in road accidents Including the lives of three went

सड़क हादसों में महिला  समेत तीन की जान गई 

Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 16 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman in road accidents Including the lives of three went
हादसा - फोटो : अमर उजाला
गांव नकारा के युवक को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

ईसानगर और भीरा क्षेत्र में हुई अन्य दुर्घटनाएं

थाना ईसानगर, भीरा क्षेत्र और औरंगाबाद चौकी क्षेत्र में बुधवार की शाम हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
थाना ईसानगर के गांव जसवंतनगर निवासी सोहनलाल की पत्नी 45 वर्षीय शिवकांती बीमार थीं। वह वोट डालने के बाद बुधवार की शाम पड़ोसी गांव महरिया दवा लेेने गईं थी। पैदल वापस आते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे शिवकांती देवी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि जिला अस्पताल लाते समय नकहा के पास शिवकांती ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

उधर थाना भीरा के गांव जगन्नाथ टांडा निवासी लालाराम ने बताया कि उनका 24 वर्षीय पुत्र सतनाम गुदरिया बाबा के पास स्थित एक फार्म पर मजदूरी करता है। बुधवार की शाम वह वोट डालकर साइकिल से फार्म पर जा रहा था। गुदरिया बाबा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे सतनाम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरमखेड़ा खीरी। गांव नकारा निवासी 27 वर्षीय अरुणेश सिंह वृहस्पतिवार को बाइक से मैगलगंज गया था। वहां से काम निपटाकर घर वापस आ रहा था। औरंगाबाद चौकी के निकट लखीमपुर की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed