{"_id":"576428af4f1c1bb26511e84e","slug":"woman-died-under-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
Updated Fri, 17 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ससुराल वाले बोले, सर्प दंस से हुई मौत
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
थाना नीमगांव क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी अमरीश पांडेय की पत्नी 22 वर्षीय कंचन पांडेय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों ने सर्प काटने से इलाज के लिए ले जाते समय मौत होने का दावा किया है, जबकि मायके वाले दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ मितौली ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से जानकारी ली।
गांव करनपुर निवासी अमरीश पांडेय ने बताया कि उनका विवाह दो वर्ष पूर्व गांव की ही कंचन पांडेय के साथ हुआ था। शुक्रवार की सुबह घर के अंदर काम करते समय पत्नी को सर्प ने काट लिया था। परिवार वाले कंचन को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई, जबकि मृतका के पिता धर्मेश कुमार मिश्रा का आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल के अन्य लोग 20 हजार रुपये मांग रहे थे, जिन्हें न देने के कारण उनकी पुत्री कंचन की हत्या कर दी गई। दहेज हत्या होने की जानकारी पर सीओ मितौली मिथलेश दीक्षित, एसओ नीमगांव, नायब तहसीलदार आनंद कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों से भी बातचीत की।
नायब तहसीलदार के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। मौत का कारण साफ न होने के कारण शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मिथलेश दीक्षित, सीओ मितौली