फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Woman died of swine flu

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत

Sat, 13 Feb 2016 11:03 PM IST
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)।
संसारपुर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Woman died of swine flu
गोला तहसील के गांव सौंखिया की 28 वर्षीय महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हो गई। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। क्षेत्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक से गांव में दहशत है। गांव निवासी विमल मिश्रा की पत्नी चांदनी ने 10 दिन पूर्व लखीमपुर के निजी अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया था। प्रसव के बाद उन्हें बुखार हो गया था। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर उनका सैंपल पीजीआई भेजा गया था। रिपोर्ट में चांदनी  को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई। इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात चांदनी की मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने सीएमओ से किट लेने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की परिवारवालों को सलाह दी थी। हालांकि परिवार ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी न ही ग्रामीण क्षेत्र के आशा कार्यकर्ता या अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने। प्रभारी सीएमओ बीबी राम ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। रविवार को गांव में टीम भेजकर एहतियाती उपाय कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed