{"_id":"56f6a6704f1c1bbc1ff14e46","slug":"woman-died-after-falling-from-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
ब्यूरो/मझगईं।
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में मचा कोहराम, पूर्णागिरि जाने के लिए निकलीं थी बाइक से
घर से ट्रेन पकड़कर पूर्णागिरी जाने के लिए बाइक से निकलीं एक महिला की उससे गिर कर मौत हो गई। इससे उनके घरवालों में कोहराम मच गया।
चौकी क्षेत्र के गांव कंधरहिया निवासी रामचंद्र लोधी की 55 वर्षीय पत्नी कुंता देवी, शंकर पुरवा निवासी दामाद रामनिवास और उसकी पत्नी तथा अन्य लोग कई दिनों से पूर्णागिरि तीर्थ जाने की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार को तीर्थ जाने का दिन तय हुआ और पलिया से सभी ट्रेन से पूर्णागिरि जाने के लिए तैयार हुए। नाते रिश्तेदार शुक्रवार की दोपहर उनको बाइक से पलिया स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। एक बाइक पर कुंता देवी बैठी हुई थीं। लोकनपुरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास कुंता बाइक से अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें पलिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया और वहां भी हालत गंभीर होने पर उनको लखनऊ ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। पुत्र धर्मेंद्र, कामता, पतिराम और पुत्री रामजेती का रो रोकर बुरा हाल है।