फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   With a complaint of missing Police station beaten to death

गुमशुदगी की शिकायत लेकर  थाने पहुंचे फरियादी को पीटा

Sun, 25 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज। 
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज।  Updated Sun, 25 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 With a complaint of missing Police station beaten to death
beaten - फोटो : अमर उजाला
थाना मैगलगंज का मामला, एक दरोगा पर आरोप
विज्ञापन

 
साले की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे ग्रामीण को एक दरोगा ने पीट दिया। उसका कुसूर सिर्फ इतना था कि वह शिकायत लेकर एसओ के आवास की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में आग-बबूला हुए दरोगा ने उसे पीट दिया और दोबारा थाने न आने की चेतावनी देकर भगा दिया। 
गांव खखरा नई बस्ती निवासी शंभू विश्वकर्मा के घर कुछ दिन पहले सास और साला आए थे। मानसिक मंदित साला 35 वर्षीय राकेश 20 जून को कहीं चला गया था, जिसके न मिलने पर शंभू रविवार को गुमशुदगी की तहरीर लेकर थाने पहुंचा। तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे बताया कि थाना प्रभारी अभी ऑफिस से उठकर आवास की तरफ गए हैं। यह सुनकर वह भी आवास की तरफ चल पड़ा, तब तक एक दरोगा वहां पहुंच गए। आरोप है कि दरोगा आग बबूला हो गए और गाली देते हुए पीट दिया। थाने से भगाते हुए दुबारा थाने में न आने की चेतावनी भी दे डाली। पीड़ित शंभू विश्वकर्मा ने भाजपा नेता व पूर्व सांसद जुगुल किशोर को फोन कर अपने साथ हुए र्दुव्यवहार की जानकारी दी है। साथ ही न्याय की मांग करते हुए आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसओ अशोक कुमार पांडेय ने घटना की जानकारी से इंकार करते हुए पीड़ित के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 
विज्ञापन

 
मामला संज्ञान में आने पर एसओ से पूछताछ की गई, लेकिन घटना की पुष्टि नहीं हुई है। इतना पता चला है कि ग्रामीण तहरीर लिखवाकर नहीं आया था, जिससे उसे तहरीर लिखवाकर लाने के लिए कहा गया था। यदि शिकायत मिलती है तो मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्ठा उपाध्याय, सीओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed