फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wild elephant dies from Current

करंट से जंगली हाथी की मौत

Sat, 26 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो धनगढ़ी-नेपाल।
अमर उजाला ब्यूरो धनगढ़ी-नेपाल। Updated Sat, 26 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wild elephant dies from Current
हाथी - फोटो : अमर उजाला
नेपाल सीमा पर शिकारियों ने जानवरों को पकड़ने को लगाया था फंदा
विज्ञापन

नेपाली वनकर्मियों ने शव लिया कब्जे में, जांच की शुरू 

नेपाल सीमा पर स्थित पुर्नवास-नोरंगा गांव के सामुदायिक वन में वन्यजीव शिकारियों ने बिजली के करंट का फंदा जानवरों को पकड़ने के लिए लगाया था। इस फंदे में फंसकर दुधवा नेशनल पार्क के एक जंगली हाथी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नेपाल के वनकर्मियों ने हाथी के शव को कब्जे में लेकर दफना दिया है। साथ ही वन विभाग ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।  

भारत-नेपाल सीमा से लगे दुधवा नेशनल पार्क से लगे नेपाल के कंचनपुर जिले पुनर्वास नगरपालिका तहत नोरंगा ग्राम के नमूना सामुदायिक वन में सुबह एक जंगली हाथी की मरने की खबर फैली। जिस पर पुनर्वास सहायक वन अधिकृत वीर बहादुर ठगुन्ना वन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सीमा पर सक्रिय वन्यजीव शिकारियों ने रात्रि में दुधवा नेशनल पार्क से लगे नमूना सामुदायिक वन (नेपाल) में बिजली का करंट वाला तार का फंदा लगा रखा था। जिसमें दुधवा पार्क से आया एक जंगली हाथी फंस गया। जिसे तगड़ा करंट का झटका लगने से उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर हाथी के शरीर का पूरा भाग तथा दांत व नाखून सुरक्षित मिले। साथ ही वन्यजीव शिकारियों के लगाया गया विद्युतीय तार के अलावा एक विद्युत पोल भी मिला है। जंगली हाथी के शव को उसी स्थान पर वनकर्मियों ने दफना दिया। साथ ही हाथी की मौत को लेकर वन में बिजली के तार लगाये जाने को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। मालूम हो कि पुनर्वास क्षेत्र में गत दो वर्षों में चार जंगली हाथियों की मौत हो चुकी है, लेकिन करंट से हाथी के मरने की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed