{"_id":"578bc67a4f1c1b8845c4b477","slug":"wife-reproved-her-husband-cut-off-with-an-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने उलाहना दिया तो पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने उलाहना दिया तो पति ने कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ (खीरी)।
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
बहन की ही कर दी हत्या
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा थाना के नौरंगाबाद गांव की घटना
गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
पांच दिन पहले पति ने बेची थी जमीन, पत्नी थी नाराज
भीरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में उलाहना देने से नाराज पति ने मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
नौरंगाबाद गांव निवासी मुकेश कुमार ने पिछले सप्ताह अपनी हिस्से में मिली तीन बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन गांव के ही लोगों के हाथ बेच दी थी। जमीन की बिक्री से उसकी पत्नी कांति नाराज चल रही थी, जब उसकी पत्नी को पता चला कि अभी पूरे पैसे नहीं मिले हैं, तो दोनो में खूब झगड़ा हुुआ। दो दिनों से पति पत्नी में बातचीत भी बंद थी। रविवार को एक बार फिर दोपहर करीब दो बजे दोनों के बीच इसी जमीन के पैसों को लेकर झगड़ा होने लगा। बताते हैं कि पत्नी की उलाहना देने से नाराज होकर पति मुकेश ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के समय मुकेश एवं कांति के दोनों बच्चे पास में ही थे। घटना के बाद जुटे ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिक्री की गई कृषि भूमि के पैसे लाने के लिए पत्नी उलाहना दे रही थी, जिसको लेकर विवाद हुआ और पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।
- जितेंद्र यादव, एसओ-भीरा