फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wife husband's nose cut He surrendered to police station

पत्नी की नाक काटकर पति  ने कोतवाली में किया सरेंडर

Wed, 02 Nov 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो  गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 02 Nov 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wife husband's nose cut He surrendered to police station
मांग पूरी न होने पर - फोटो : अमर उजाला
साल भर से मायके में थी पत्नी, विदा न करने से पति था नाराज 
विज्ञापन

सहेली के साथ कंप्यूटर का टेस्ट देने पैदल जा रही गांव रामपुर जंगल निवासी 22 वर्षीय राजकुमारी को उसके पति ने रास्ते में दबोच लिया और उसकी दांत से नाक काट डाली। इतना ही नहीं आरोपी पति नथ समेत काटी गई नाक लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पीड़ित और उसके घर वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक और नकदी की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने नाक काट ली, जबकि आरोपी पति का कहना है कि वह कई बार अपनी पत्नी को विदा कराने गया, लेकिन पत्नी मायके में ही रहने की जिद पर अड़ी थी। इससे नाराज होकर घटना को अंजाम दिया। 

गांव रामपुर जंगल निवासी रामभजन ने बताया कि उन्होंने साल भर पहले अपनी 21 वर्षीय पुत्री राजकुमारी का विवाह थाना मैलानी के गांव मोतीपुर निवासी शिवप्रसाद के साथ किया था। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी के दो महीने के बाद ससुराल वालों ने पुत्री को मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से राजकुमारी मायके में ही रह रही थी। वह कंप्यूटर का कोर्स भी करती है और इंटरमीडिएट की छात्रा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को राजकुमारी अपनी सहेली शांति के साथ कंप्यूटर का टेस्ट देने लखीमपुर जा रही थी। कालीचरनपुर गांव की पुलिया के पास साइकिल से आए पति शिवप्रसाद ने उसे दबोच लिया और दांत से नाक काट दी। नथ समेत कटी नाक को लेकर वह गोला की ओर फरार हो गया। इधर राजकुमारी लहूलुहान होकर गिर पड़ी। सहेली शांति की सूचना पर रामभजन और उसकी मां रामगुनी मौके पर पहुंचे। माता पिता राजकुमारी को कोतवाली लाए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित लखीमपुर में आईटीआई भी कर रही है। उधर आरोपी पति कटी नाक लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उसे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। उसका कहना है कि वह कई बार पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल गया, लेकिन राजकुमारी मायके में ही रहने की जिद पर अड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed