{"_id":"c0902a78f8dbdf5aad66b99a88419ef7","slug":"wholesale-grocery-store-in-the-city-of-millions-of-thieves-made-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में थोक किराना दुकान से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में थोक किराना दुकान से चोरों ने लाखों का माल उड़ाया
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले में बुधवार की रात चोरों ने कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी। शहर की एलआरपी चौकी क्षेत्र में बेहजम बस अड्डा के सामने किराना की थोक दुकान से चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। वहीं फरधान में लखीमपुर-गोला रोड स्थित रूकुंदीपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के ताले तोड़कर चोर अंदर दाखिल हो गए, स्ट्रांग रूम के ताले तोड़ने में सफल रहे, लेकिन तिजोरी तोड़ने में चोर सफल नहीं हो सके, जिससे बड़ी वारदात होने से बच गई। इसी तरह धौरहरा क्षेत्र के गांव रमियाबेहड़ में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
सदर कोतवाली की एलआरपी चौकी क्षेत्र में बेहजम बस अड्डा के सामने निरंकारी भवन के निकट मनोज कुमार निवासी शिव कॉलोनी की अनमोल ट्रेडर्स के नाम से थोक किराना दुकान है। बुधवार की रात को चोरों ने शटर को लोहे की राड और जैक के सहारे उठा दिया, जिससे ताले चटककर टूट गए। इसके बाद चोरों ने दुकान से 200 टीन सरसों तेल, 100 गत्ते रिफाइंड और घी, 30 बोरी चावल समेत 35 हजार की नकदी पार कर दी।
अनुमान है कि इतना सामान ले जाने के लिए चोरों ने बड़े वाहन का प्रयोग किया होगा, जिसमें सारा सामान भरकर ले गए। सुबह पड़ोसियों ने शटर टूटा देखकर दुकान मालिक मनोज कुमार को सूचना दी। इसके बाद वह दुकान पहुंचा, तो नजारा देखकर उसके पैरो तले जमीन ही खिसक गई। पीड़ित व्यापारी मनोज कुमार के मुताबिक चोरों ने 35 हजार की नकदी समेत करीब पांच लाख कीमत का सामान चोरी कर लिया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए व्यापारी मनोज के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी सदर कोतवाली पहुंचे। सदर कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र में लखीमपुर-गोला रोड पर रूकुंदीपुर स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा लकेसर में बुधवार की रात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने स्ट्रांग रूम को तोड़ डाला और फिर उसके अंदर रखी तिजोरी को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। नाराजगी में चोरों ने अलमारी में रखे अभिलेखों को उलट-पुलट दिया और चाय वाली केतली लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह प्रबंधक सलिल मिश्रा के बैंक पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ रामकुमार यादव ने बैंक का मौका-मुआयना कर छानबीन की है। तीन महीने पहले भी चोरों ने इसी खिड़की को तोड़कर चोरी का असफल प्रयास किया था।
शिवराजपुर में चोरों ने हजारों का माल उड़ाया
फरधान। क्षेत्र के शिवराजपुर गांव निवासी शिवसार्जन लाल के घर से चोरों ने जेवरात सहित हजारों का माल पार कर दिया। चोर नकब लगाकर घर के अंदर दाखिल हुए। यहां एक कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ कर उसमें रखी सोने की अंगूठी, पायल अन्य जेवरात सहित हजारों का माल पार कर दिया। सिपाहियों ने मौका-मुआयना किया है। उधर, रूकुंदीपुर निवासी संजय वर्मा के ट्यूबवेल रूम में नकब लगाकर चोरों ने दो जैक, रिंच और गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। ट्यूबवेल रूम में ट्रैक्टर बनाने का सामान रखा था।
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के रमियाबेहड़ में बुधवार की चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों कीमत का माल चोरी कर लिया है। मौर्या मेडिकल स्टोर के मालिक सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि इन्वर्टर-बैट्रा समेत एक प्रिंटर कैमरा और दवाओं समेत करीब 60 हजार का माल चोरी हुआ है। वहीं लतीफ के पान खोखा की खिड़की तोड़कर चोरों ने उसमें रखा सामान चोरी कर लिया है। पड़ोस की मुश्ताक और संतकुमार की दुकानों के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। पीड़ित दुकानदारों ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।