फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Warmth, the power system of the city

गर्मी बढ़ते ही चरमराई शहर की बिजली व्यवस्था  

Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Warmth, the power system of the city
बिजली - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे सप्लाई का दावा हुआ हवा, करीब छह घंटे से अधिक की गई कटौैती 
विज्ञापन

तापमान का पारा चढ़ा, गर्मी से लोग बेहाल पानी को भी तरसे 

पिछले कुछ दिनों में तापमान का पारा काफी चढ़ गया है। ऐसे में लोग तेज धूप और उमस से बेहाल हैं। रविवार को बिजली ने सुबह से आंख-मिचौली शुरू कर दी। शाम तक करीब छह घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई, जिसके बाद लो-वोल्टेज सप्लाई ने मुसीबत दोहरी कर दी। मोटर पंप न चलने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। तो वहीं जिला अस्पताल में जनरेटर न चलाए जाने से मरीज और तीमारदार गर्मी से परेशान दिखें। 
योगी सरकार ने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का आदेश दे रखा है, लेकिन बिजली विभाग के जर्जर हो चुके संसाधन उसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। रविवार की सुबह पहले 132 केवीए लाइन में फाल्ट आया, जिससे छाउछ ट्रांसमिशन ने सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद गढ़ी उपकेंद्र के दो फीडर ओवरलोड से हांफने लगे। लिहाजा बिजली कई घंटो तक बाधित हु्ई। फीडरों से ओवरलोड कम करने के लिए कई मोहल्लों की सप्लाई टुकड़ों में की गई। एसडीओ ने बताया कि 132 केवीए लाइन में खराबी आने से करीब दो घंटे शहर की सप्लाई बाधित हुई। गढ़ी उपकेंद्र के दो फीडरों पर ओवरलोड की समस्या आई है, जिससे देहात क्षेत्र जुड़ा है। समस्या दूर होने में कुुछ दिन लग सकते हैैं। तभी लो-वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
सेमरी उपकेंद्र बनकर तैयार हो गया, जो एक सप्ताह में चालू कर लिया जाएगा। इससे शहर पर पड़ने वाला अतिरिक्त लोड कम हो जाएगा। वहीं कलक्ट्रेट में भी उपकेंद्र बनकर तैयार है, जिसके चालू होने पर शहर में बिजली की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रजनीकांत मिश्रा, अधिशाषी अभियंता
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed