फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Wandering monk in disguise criminal Rajasthan police arrested

साधू भेष में घूम रहे अपराधी  को राजस्थान पुलिस ने दबोचा

Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Wandering monk in disguise criminal Rajasthan police arrested
आरोपी को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
15 साल से धौरहरा में नाम बदलकर रहता था आरोपी
विज्ञापन

भरतपुर में श्रद्धालुओं को नशीला पदार्थ खिलाकर था लूटा 

 राजस्थान के एक मंदिर में मौजूद लोगों को प्रसाद के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर लूटने के आरोपी को राजस्थान पुलिस ने शहर में कार समेत दबोच लिया। पुलिस की माने तो आरोपी का असली नाम सोहनलाल है और वह ग्वालियर के मुरार बारादरी चौराहा का रहने वाला है, लेकिन वह पंद्रह साल से नाम और भेष बदलकर धौरहरा में रह रहा था। राजस्थान पुलिस आरोपी को कार समेत लेकर लौट गई है।

खीरी पुलिस के अंडर ट्रेनिंग सीओ योगेंद्र सिंह ने राजस्थान पुलिस के हवाले से बताया कि राजस्थान के थाना उच्चैन के भरतपुर जिले में एक मंदिर है। साल भर पहले कार से मंदिर पहुंचे एक व्यक्ति ने वहां ठहरे कुछ श्रद्धालुओं को प्रसाद बताकर नशीला पदार्थ खिला दिया। सभी के सो जाने पर नकदी, जेवर लूटकर फरार हो गया था। यह मामला उच्चैन थाने पर दर्ज हुआ था। राजस्थान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबर ट्रेस किया और खोजबीन करने लगी। बुंलदशहर सहित कई जिलों में खाक छानने के बाद खीरी पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से  कार स्वामी के पास पहुंचकर पूछताछ की। कार स्वामी ने पुलिस को कार एक साधु को बेचने की जानकारी दी। इस पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को साधु भेष में शहर में ही दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका असली नाम सोहनलाल है और वह मुरार बारादरी चौराहा ग्वालियर का निवासी है। करीब 15 साल से वह साधु भेष में धौरहरा में रह रहा था। बरामद कार उसने लखीमपुर शहर के एक व्यक्ति से खरीदी थी। इसी कार से उसने घटना को अंजाम दिया था। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी और कार को लेकर राजस्थान पुलिस लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed