{"_id":"69a0e2d1d401deaa0bfb983f79528e01","slug":"violence-reported-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी
Updated Sun, 07 Jun 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबराबाद निवासी अशोक कुमार ने गांव के ही विष्णु, रामवीर, हरीराम और शंभू के खिलाफ गाली गलौज तथा मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में अशोक कुमार का कहना है कि विष्णु ने उसकी बोरिंग पर इंजन लगाया था तथा धान की पौध में पाइप डाल रखा था, जब उसने पाइप हटाने को कहा तो इन लोगों ने उसे लाठी डंडों से मारा-पीटा। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा गांव उम्मरपुर निवासी शमशाद खां ने मारपीट करने के मामले में गांव के ही दाउद, हातिम और हारून के खिलाफ शिकायती पत्र पुलिस को दिया है। घटना चार जून रात दस बजे की बताई गई है। प्रभारी कोतवाल राम सिंह पवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन