फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers DMs and SPs Scope of trains, protesting

ग्रामीणों ने डीएम और एसपी  की गाड़ियों को घेरा, नारेबाजी

Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers DMs and SPs Scope of trains, protesting
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
तहसील दिवस में निघासन में 75 शिकायतें दर्ज, 14 निस्तारित
विज्ञापन

 तहसील दिवस में 75 शिकायतें आई, जिसमें 14 का निस्तारण हो सका। मारपीट के मामले में क्रास रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज सिंगाही और नौरंगाबाद के कांग्रेस नेता संजय तिवारी पक्ष के समर्थन में डीएम और एसपी की गाड़ी को घेर कर हंगामा किया। एसपी के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। 
बता दें कि बीते 23 दिसंबर को साइड देने के चक्कर में दो पक्षों में विवाद हो गया था। उसके बाद दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराने के लिए दो पक्ष सिंगाही स्थित एक दुकान पर एकत्र हुए थे। वहां बात बिगड़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में रामकिशोर भार्गव की तहरीर पर नौरंगाबाद प्रधान बवर पाल सिंह, संतोष भार्गव, इंद्रदीप सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेसी नेता संजय तिवारी, विमल नरायण तिवारी, रामकिशोर भार्गव और दिनेश भार्गव के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की थी। 
विज्ञापन

तहसील दिवस में डीएम आकाशदीप ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान गांव मोतीपुर निवासी सर्वेश कुमार ने लेखपाल पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। करीब डेढ़ बजे सिंगाही और नौरंगाबाद के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। वहां पर तहसील के सामने खड़ी डीएम और एसपी की गाड़ी के आगे नारेबाजी करने लगे। शोर सुनकर प्रभारी निरीक्षक डीसी मिश्रा और सीडीओ अमित सिंह बंसल बाहर आए, उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद कार्रवाई के आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। इसके बाद एसपी मनोज कुमार झा तहसील दिवस से निकलकर बाहर आकर गाड़ी में बैठने लगे। एक बार फिर लोगों ने एसपी का घेराव कर लिया। एसपी ने मामले की जांच के बाद मुकदमा वापस लेने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कस्बे में जुलूस निकाला। इस दौरान विमल तिवारी, दिनेश भार्गव, रेहाना, सयरा बानो, कांती आदि मौजूद रहे। तहसील दिवस में डीडीओ अनिल सिंह, सीएमओ जावेद अहमद, डीएसटीओ एसपी वर्मा, एसडीएम, तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। एसडीएम शादाब असलम की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ, जिसमें 19 शिकायतें आईं। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान तहसीलदार भगवादीन वर्मा, नायब तहसीलदार घनश्याम भारती, सीओ जितेंद्र गिरि, बीडीओ महेंद्र कुमार, गौरीफंटा कोतवाल अजीत कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed