फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Villagers come to kill the son of a former head man arrested

पूर्व प्रधान पुत्र को मारने आए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोचा

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन। Updated Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers come to kill the son of a former head man arrested
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
- पिकअप और बाइक बरामद, एक आरोपी हिरासत में चार फरार 
विज्ञापन

- एसओ ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही

क्षेत्र के गांव छेदुई पतिया में पूर्व प्रधान पुत्र को मारने एक आए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। जबकि उसके चार साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक और पिकअप तथा बांका भी बरामद किया है। एसओ ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।

गांव छेदई पतिया निवासी हशरत ने बताया कि उसके प्रधान पिता सगीर अहमद की 22 अगस्त 2014 को घर में घुसकर उसके सगे संबंधियों ने हत्या कर दी थी। उस मामले में आरोपी सुलह समझौता का दबाव बना रहे थे। गुरुवार को इसी मामले की पेशी थी। हशरत अपने भाई नसरत, इशहाक आदि लोगों के साथ लखीमपुर गया था। लौटकर शाम को खाना खाकर सभी लोग आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच घर के उत्तर तरफ कुछ आवाज आई। छोटे भाई इकराम ने छत पर चढ़कर देखा तो ड्रम के सहारे से एक व्यक्ति छत पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि जब इकराम ने उसे टोका तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां पर ग्रामीण और परिवार के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने दौड़ाकर गंगाबेहड़ के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि उसके चार साथी भागने में सफल रहे। नसरत ने बताया कि ग्रामीणों के सामने पकड़े गए आरोपी ने कबूल किया था कि उसे हशरत को मारने के लिए मजहर ने एक लाख की सुपारी दी थी। हशरत ने बताया कि एससी सीट होने के कारण उसने मुनीम अवधेश की पत्नी ऊषा को चुनाव लड़ाकर प्रधान बनवा दिया था। इस बात की रंजिश के चलते भी आरोपियों के साथियों ने करीब एक माह पहले प्रधानपति अवधेश की घर में घुसकर पिटाई की थी। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed