फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vigilance increased on border in terror infiltration

आतंकी घुसपैठ को लेकर बार्डर पर सतर्कता बढ़ी

Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलिया-गौरीफंटा-महंगापुर।
अमर उजाला ब्यूरो पलिया-गौरीफंटा-महंगापुर। Updated Mon, 24 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
- संदिग्धों से सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ
विज्ञापन

भारत-नेपाल की खुली सीमा से होने वाली आतंकियों की घुसपैठ को लेकर बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस तथा एसएसबी के जवानों के द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध दिखने पर उससे पूछताछ में सुरक्षा एजेंसियां जुटी हैं।

मालूम हो कि भारत-नेपाल सीमा से आईएस के खुरासान मॉड्यूल के आतंकवादियों की घुसपैठ को लेकर जारी अलर्ट के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। गौरीफंटा बार्डर पर पुलिस और एसएसबी के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग शुरू कर दी है। जबकि संपूर्णानगर बार्डर पर भी पुलिस तथा एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीओ जितेन्द्र गिरि ने बताया कि बार्डर से सटे सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है, कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देखने पर उससे कड़ाई से पूछताछ के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि खुली सीमा होने के कारण एसएसबी और पुलिस बार्डर पर सक्रिय हैं तथा आने-जाने वालों को चेकिंग की जा रही है। बार्डर होने के नाते पहले से ही कड़ी चौकसी रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed