{"_id":"6ad92e25f3d109075206cf73","slug":"killed-his-nephew-by-attacking-him-with-a-banka-lucknow-news-c-13-lko1070-1975288-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बांके से हमला कर भतीजे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बांके से हमला कर भतीजे को मार डाला
Thu, 22 Oct 2026 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांशु मिश्रा की फाइल फोटो।
लखनऊ। महिगवां के शुक्लन पुरवा गांव में सोमवार शाम आपसी विवाद में अजय मिश्रा ने अपने भतीजे अधिवक्ता दिव्यांशु मिश्रा (32) पर बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दिव्यांशु को बचाने के लिए अजय के बेटे अर्जुन ने पिता के सिर पर डंडे से वार किया। गंभीर रूप से घायल दिव्यांशु और अजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात दिव्यांशु की मौत हो गई। वहीं, घायल अजय का इलाज चल रहा है।
दिव्यांशु मड़ियांव के प्रीतिनगर में माता-पिता, पत्नी गरिमा और एक साल के बेटे के साथ रहते थे। उनके साले अनिमेष पांडेय के अनुसार, अजय अपनी जमीन बेच रहे थे जिसका बेटा अर्जुन विरोध कर रहा था। अजय बीते तीन दिनों से शराब के नशे में अर्जुन से झगड़ रहा था। अर्जुन ने दिव्यांशु को अजय को समझाने के लिए बुलाया था। सोमवार को दिव्यांशु चाचा के घर पहुंचे और उन्हें जमीन बेचने से मना किया। आरोप है कि शराब के नशे में अजय ने दिव्यांशु से झगड़ा किया और बांके से उनके चेहरे और सिर पर कई वार कर दिए। इससे दिव्यांशु खून से लथपथ होकर गिर पड़े। पिता को बांका चलाते देख अर्जुन ने अजय के सिर पर डंडे से वार किया। इस पर अजय भी गिर पड़ा। परिजन दोनों को परिजन दोनों को रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय ले गए। वहां से दिव्यांशु को मड़ियांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
चाचा पर लगा था पुजारी की हत्या का आरोप
अनिमेष पांडेय ने बताया कि दो साल पहले अजय पर गांव के पुजारी की हत्या का आरोप लगा था। दिव्यांशु ने ही उसकी जमानत कराई थी।
इकलौते बेटे की मौत की खबर सुन मां बेहोश, पिता बेसुध
दिव्यांशु की मौत की खबर सुनकर उनकी मां ज्योति मिश्र बेहोश हो गईं। पिता संजय मिश्र बेसुध हो गए और पत्नी गरिमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
डीसीपी बोले, पत्नी से झगड़ा करता था आरोपी
डीसीपी नॉर्थ अमित आनंद ने बताया कि अजय अपनी पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता था। परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी अजय के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।