{"_id":"6ad92e562ed378dcae01ae83","slug":"acb-caught-a-middleman-accepting-a-bribe-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166405-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एसीबी ने रिश्वत लेते बिचौलिए को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एसीबी ने रिश्वत लेते बिचौलिए को पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में रिश्वत का आरोपी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) करनाल की टीम ने बुधवार शाम किशनपुरा पुलिस चौकी के पास 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिचौलिए कुटानी रोड स्थित हनुमान कॉलोनी निवासी दीपक को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह एक पुलिसकर्मी की शह पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा था। डीएसपी सतीश वत्स की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक मामले में पुलिसकर्मी की भूमिका को लेकर पूछताछ की गई। शिकायतकर्ता ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
करनाल के नलवी कलां निवासी कलीराम ने बताया कि वह रेहड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करता है। करीब 10 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी के लिए कुछ लोगों से संपर्क किया। उन्होंने उसे दिल्ली के लोगों से मिलवाया, जिन्होंने पानीपत में एक महिला से उसकी मुलाकात करवाई। महिला ने शादी के लिए साढ़े तीन लाख रुपये मांगे।
कलीराम के अनुसार, उसने लोन लेकर रकम दे दी। करीब चार महीने पहले दोनों ने कोर्ट में लिव-इन से संबंधित दस्तावेज बनवाए, लेकिन महिला दो दिन उसके साथ रहने के बाद पानीपत स्थित अपने घर लौट गई।
विज्ञापन
कलीराम का आरोप है कि महिला ने उसके खिलाफ किशनपुरा चौकी में शिकायत देकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। चौकी में पुलिसकर्मियों के सामने उसकी पिटाई की गई। इसके बाद समझौता कराने के नाम पर पुलिसकर्मियों और बिचौलियों ने उससे दो लाख रुपये मांगे, जिसे बाद में घटाकर 35 हजार रुपये कर दिया गया। आरोप है कि उस पर बार-बार रकम देकर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। कलीराम ने एसीबी से शिकायत की। बुधवार को टीम ने दीपक को मौके पर ही पकड़ लिया और रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली। एसीबी करनाल के डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि दलाल ने एक पुलिसकर्मी की शह पर रिश्वत मांगी थी।