फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vicious thief arrested including stolen goods

चोरी के माल समेत शातिर चोर गिरफ्तार      

Mon, 03 Jul 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो     निघासन। Updated Mon, 03 Jul 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
 Vicious thief arrested including stolen goods
खुलासा      - फोटो : अमर उजाला
तीन जगहों पर हुईं चोरियों का हुआ खुलासा     
विज्ञापन

एसपी ने की पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा      

 पढुआ चौकी इंचार्ज ने गांव पठाननपुरवा के एक शातिर चोर के पास से पांच हजार की नगदी और दो लाख के चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है, जबकि उसके दो साथी फरार बताए हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 31 सौ रुपये इनाम देने की घोषणा की है।       

सीओ प्रीती त्रिपाठी ने बताया कि 16 जून को ढखेरवा कस्बा निवासी रामलखन के घर से चोर नगदी, जेवर समेत करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। थे। उसके बाद 27 जून को शाहपुर निवासी भीम सिंह के घर को निशाना बनाया था। 29 जून को भी चंदैयापुर निवासी उपदेश के घर से नगदी, जेवर, कपड़ा आदि सामान चुरा ले गए थे। पुलिस ने रिपोट दर्ज कर खुलासे के लिए पढुआ चौकी इंचार्ज विपिन यादव, ढखेरवा चौकी इंचार्ज एनके यादव, सिपाही अरविंद और इशहाक को लगाया गया था। सोमवार सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को पठाननपुरवा साइफन के पास पैदल ढखेरवा रोड की ओर जाते हुए पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जिबरार निवासी पठानपुरवा बताया। पुलिस ने जब उसके झोले की तलाशी ली तो उसके पास शाहपुर से चोरी हुए दो सोने के मटर माला, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की कील, टप्स, एक चांदी का तोड़ा, पांच हजार की नगदी, ढखेरवा से हुई चोरी में सोने की एक मटर माला, एक सोने की झुमकी, एक जोड़ी चांदी की पायल, चंइयापुर से चोरी हुए सामान में एक जोड़ी चांदी की पाय, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, एक जोडा सोने के झाला, दो सोने के लॉकेट बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ निघासन में 13, गोंडा, बहराइच, फर्रूखाबाद और धौरहरा में लूट, डकैती, चोरी के 25 मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी फरार है। पुलिस जिनकी तलाश सरगर्मी से कर रही है।        
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed