फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Vehicle checking the SO and clashed Spai

वाहन चेकिंग को लेकर एसओ और सपाई भिड़े

Sat, 13 Feb 2016 11:13 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Sat, 13 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Vehicle checking the SO and clashed Spai
वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति की सिफारिश न मानने पर कुछ सपाई एक दरोगा से भिड़ गए। नाराज विधायक प्रतिनिधि ने चालान चिट फाड़कर पुलिस पर रौब दिखाया। मौके पर पहुंचे एसओ ने हंगामा कर रहे लोगों को जमकर लताड़ लगाई, तो सपाइयों ने चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद विधायक केजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब आठ बजे दरोगा अवधेश यादव वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच गांव छोटानीपुरवा निवासी बहादुर यादव अपनी बाइक लेकर आए। कागज का कोरम पूरा न होने के कारण दरोगा ने गाड़ी का चालान कर दिया। बहादुर बाइक का चालान होने की बात कहते हुए सपा विधायक प्रतिनिधि राकेश बाथम के पास पहुंचे। राकेश बाथम ने गाड़ी छोड़ने के लिए दरोगा से कहा। जब वह नहीं माने तो राकेश बाथम चौराहे पर आकर दरोगा से बात करने लगे। गाड़ी के चालान को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। इस दौरान एक सपाई ने बहादुर के पास मौजूद चालान चिट को फाड़ दिया। इससे दरोगा भी नाराज हो गए। सूचना पाकर पहुंचे एसओ अमर सिंह ने सपाइयों को फटकार लगाई, तो नाराज लोगों ने चौराहे पर एकत्र होकर जाम लगाने का प्रयास किया। इसी बीच क्षेत्र से लौट रहे विधायक केजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

--
मैंने कस्बे के एक सिपाही को बुलाकर गाड़ी छोड़ने के लिए कहा था। वह सिपाही गाड़ी छोड़ने के बदले पांच सौ रुपये मांग रहा था। इसी को लेकर मैं वहां गया था। दरोगा और एसओ ने अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश बाथम, विधायक प्रतिनिधि
--
मैंने सीओ को फटकार लगाई है। एसपी का फोन न लगने के कारण बात नहीं हो पाई है। पुलिस की तानाशाही नहीं चलेगी। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

-केजी पटेल, विधायक
--
चौराहे पर सपा कार्यकर्ता वाहन चेकिंग करने से मना कर रहे थे। यह लोग अनर्गल दबाव बनाकर कार्य कराना चाहते हैं। अभद्रता राकेश बाथम ने आकर शुरू की। सत्ता के दबाव में आकर कोई गलत कार्य नहीं करूंगा।
-अमर सिंह, एसओ, निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed