{"_id":"584aa3c04f1c1be35944ac9f","slug":"vehicle-bodies-undergo-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर शव पर होकर गुजरते रहे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर शव पर होकर गुजरते रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो सिकन्द्राबाद।
Updated Fri, 09 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
मृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी बस चालक की मौत
सुबह घर वालों की सूचना पर पुलिस को मिली जानकारी
थाना नीमगांव की पुलिस चौकी सिकन्द्राबाद क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी बस चालक 35 वर्षीय रामसिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार रात भर सड़क के किनारे पड़े शव को कई वाहन रौंदते हुए निकल गए, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव कासिमपुर निवासी पुष्पा देवी ने बताया कि उनके पति राम सिंह चालक हैं। वह मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर प्राइवेट बस चलाते हैं। उन्होंने आशंका जताते हुए बताया कि उनके पति लखीमपुर में बस खड़ी कर किसी वाहन से घर आ रहे थे। गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने पति को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शव रात भर मार्ग पर पड़ा रहा। कोहरे के कारण कई वाहन शव से गुजर गए। सुबह जब गांव के लोग शौच को गए तो सड़क पर पड़ा शव देखा। लोगों ने शव पड़े होने की जानकारी दी। जिस पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसओ आलोक मणि त्रिपाठी और चौकी इंचार्ज नंद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।