फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Upturned trolley full of pilgrims, three injured

श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, तीन लोग जख्मी

Mon, 08 Feb 2016 08:09 PM IST
भूपतिपुर।
भूपतिपुर। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
Upturned trolley full of pilgrims, three injured
नीमगांव थाना क्षेत्र के मल्हपुर से ढाही घाट स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रॉली में सवार तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मल्हपुर गड़रिया से रविवार को करीब 70 श्रद्धालु ट्रॉली से स्नान के लिए ढाही घाट गए थे। वापस आते समय जलालाबाद के पास बस द्वारा ट्रॉली को ओवरटेक किया गया, जिस पर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के नीचे उतार दिया। तभी साइड में चल रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया। जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क के नीचे गहरी खाही में पलट गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार धर्मेंद्र कुमार जख्मी हो गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धर्मेंद्र के अंदरूनी चोटे आई हैं। वहीं दो अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed