{"_id":"5898a15a4f1c1b224a37831b","slug":"unknown-vehicle-collision-killed-barati","type":"story","status":"publish","title_hn":" अज्ञात वाहन की टक्कर से बाराती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाराती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (लखामपुर खीरी)।
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस के सामने शादी समारोह में शामिल होने आए हाथरस निवासी एक बाराती की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जिला/कोतवाली हाथरस के साकेत कॉलोनी निवासी अनुज सेंगर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह पांच फरवरी को अपने भाई अमित सेंगर (32)के साथ कसबे के शहनाई गेस्ट हाउस में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात 11.30 बजे उनका भाई अमित सड़क पार कर रहा था तभी एक सफेद रंग की बोलेरो चालक ने अमित को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बोलेरो चालक मय वाहन के फरार हो गया। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई अनुज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।