फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Unknown tried to destroy evidence at the murder trial

अज्ञात पर हत्या कर साक्ष्य मिटाने के प्रयास का मुकदमा

Sat, 09 Apr 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 09 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Unknown tried to destroy evidence at the murder trial
पेट्रोल डालकर दोस्त को जलाया - फोटो : demo
अशोगापुर निवासी इंद्रजीत उर्फ गुड्डू हत्याकांड का मामला 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण मौत से पहले गंभीर चोटें पाई गईं

खीरी थाना के गांव अशोगापुर निवासी इंद्रजीत उर्फ गुड्डू हत्याकांड मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई है। इसके बाद थाना खीरी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया है। हालांकि अभी मामला अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जिसके खुलासे के लिए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
बता दें कि सदर कोतवाली की राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मुडिय़ा खेड़ा-मानपुर संपर्क मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे बुधवार की देरशाम मिले अधजले शव की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई थी। शव की पहचान अशोगापुर निवासी इंद्रजीत उर्फ गुड्डू के तौर पर हुई थी, जो मंगलवार से गायब था। अधजले शव में टीशर्ट का टुकड़ा चिपका था, जिसे देखकर भाई सुरेश कुमार ने शिनाख्त की थी। इस मामले में मृतक के बड़े भाई सुरेश कुमार ने अशोगापुर निवासी एक महिला सहित कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। हत्या के कारणों के पीछे आशनाई का मामला हो सकता है। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी महिला और उसका बेटा गांव से फरार हो चुका है। पुलिस ने इस मामले में वादी सुरेश कुमार की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ तरमीम कर दिया है। हत्यारोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने छानबीन के साथ ही साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने के प्रयास में मुकदमा तरमीम कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य संकलित कर शीघ्र ही  घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार सिंह, एसओ खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed