{"_id":"5fc19ae86d0dbb08c42538eb76a16eac","slug":"unidentified-vehicle-rammed-the-leopard-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने तेंदुआ को टक्कर मारी, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने तेंदुआ को टक्कर मारी, मौत
मैलानी (खीरी)
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी रेंज के अंतर्गत भीरा रोड पर कुरियानी गांव के पास शनिवार रात किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर करीब पांच साल के एक नर तेंदुआ की मौत हो गई। तेंदुआ के शव को वनकर्मी पोस्टमार्टम के लिए बरेली ले गए हैं। तेंदुआ की मौत की सूचना मिलने पर वन विभाग का अमला रात में ही मौके पर पहुंच गया और छानबीन शुरू कर दी। वन विभाग ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुधवा नेशनल पार्क के डीडी वीके सिंह ने बताया कि नहर के पास स्थित चेक पोस्ट बैरियर पर रात लगभग साढ़े बारह बजे मैलानी की ओर से आ रहे एक वाहन चालक ने रास्ते में किसी जानवर के पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर सिंह के अलावा किशनपुर पशु विहार के वार्डेन कल्प नाथ गौतम, मैलानी सेंक्चुरी के वन क्षेत्राधिकारी वीसी तिवारी, मैलानी रेंजर डीएस यादव, प्रोबेशनर अधिकारी शोभिता अग्रवाल आदि अधिकारी मौके पर पंहुच गए। अमले ने देखा कि किशनपुर सेंक्च्युरी क्षेत्र के जंगल से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर कुरियानी गांव के सामने सड़क से लगभग तीन मीटर दूर खाई में तेंदुआ मरा हुआ पड़ा है और सड़क पर खून था। तेदुआ के जबड़े में गहरी चोट लगी है।
इसके बाद रेंजर डीएस यादव वनकर्मियों के साथ तेंदुए के शव का आईवीआरआई, बरेली ले गए, जहां पोस्टमार्टम के बाद चोटों के निशान पाए गए हैं।
भीरा जाने वाले वाहन से लगी टक्कर
मैलानी-भीरा रोड पर तेंदुआ की मौत संभवत: मैलानी से भीरा की ओर जाने वाले वाहन से हुई है, क्योंकि सड़क पर बाईं तरफ तेंदुए का खून पड़ा था। अनुमान है कि जंगल से कुरियानी गांव की तरफ जाने के प्रयास में सड़क पार करने के दौरान भीरा जा रहे किसी वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी।
तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित
मैलानी सेंक्चुरी रेंजर वीसी तिवारी ने बताया कि वयस्क नर तेंदुए की लंबाई करीब दो मीटर 25 सेंटीमीटर और उंचाई 80 सेमी है। तेंदुए के दांत, नाखून समेत सभी अंग पूरी तरह सुरक्षित हैं।