{"_id":"d383868b1bc6fcd7f817ccdbf70e5d0b","slug":"unchecked-by-dcm-the-bike-hit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक को टक्कर मारी
उचौलिया
Updated Sat, 10 Oct 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहदियापुर के पास शनिवार की दोपहर तीन बजे हाइवे पर शाहजहांपुर की ओर जा रही बाइक को सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। पहिया निकलने के कारण अनियंत्रित हुई डीसीएम को चालक संभाल नहीं पाया। हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पसगवां भेजा है। हादसे में बाइक सवार दो बच्चे और चालक बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद डीसीएम खाई में पलट गई उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए।
थाना पसगवां के गांव बरखेरिया निवासी धर्मपाल शनिवार दोपहर को अपनी पत्नी ममता (32) और दो बच्चों पांच साल की पूजा और डेढ़ साल का विशाल और ममता की मौसी मुलिक्का पत्नी तुलसीराम निवासी जंगबहादुरगंज को साथ लेकर बाइक से जंगबहादुरगंज जा रहा था। सभी लोग शुक्रवार को ममता के मामा के यहां दावत खाने रोजा शाहजहांपुर गये थे। वहां से शनिवार को लौटते समय रास्ते में मोहदियापुर के पास सीतापुर की ओर से आ रही डीसीएम का पहिया निकलने से अनियंत्रित हो गई और बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार ममता और मुलिक्का गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। हादसे के बाद डीसीएम खाई में पलट गई।